Facebook

Rajesh Munat

Tweeter

Tweets by RajeshMunat

News

राज्य में हो रहा 24 लाईवलीहुड कॉलेज भवनों का निर्माण : राजेश मूणत



छत्तीसगढ़ में कौशल विकास को बढ़ावा देने संचालित लाईवलीहुड कॉलेजों के लिए 24 कॉलेज भवनों का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज यहां बताया कि इन कॉलेज भवनों का निर्माण 91 करोड़ 11 लाख रूपए की स्वीकृत राशि से किया जा रहा है। वर्तमान में 14 करोड़ 09 लाख रूपए की लागत राशि से 4 कॉलेज भवनों का निर्माण पूर्ण हो गया है। इसके अलावा 77 करोड़ दो लाख रूपए की राशि से 20 लाईवलीहुड कॉलेज भवनों का निर्माण प्रगति पर है।
    लोक निर्माण विभाग द्वारा बलौदाबाजार में तीन करोड़ 37 लाख रूपए, बस्तर में 3 करोड़ 45 लाख रूपए, दंतेवाड़ा में तीन करोड़ 42 लाख रूपए और सुकमा में 3 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत राशि से लाईवलीहुड कॉलेज भवन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा बेमेतरा में 3 करोड़ 68 लाख रूपए, बालोद में 4 करोड़ 13 लाख रूपए, चांपा में 3 करोड़ 72 लाख रूपए, अंबिकापुर में 3 करोड़ 78 लाख रूपए, जशपुर में 4 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि से कॉलेज भवन का निर्माण प्रगति पर है। इसी तरह कोण्डागांव में 3 करोड़ 23 लाख रूपए, राजनांदगांव में 3 करोड़ 65 लाख रूपए, सूरजपुर में 3 करोड़ 82 लाख रूपए, कोरिया में 3 करोड़ 78 लाख रूपए तथा बीजापुर में 3 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि से कॉलेज भवन बनाया जा रहा है। इसके अलावा महासमुंद में 3 करोड़ 30 लाख रूपए, धमतरी में 4 करोड़ 3 लाख रूपए, गरियाबंद में 4 करोड़ 3 लाख रूपए, नारायणपुर में 3 करोड़ 54 लाख रूपए, रायपुर में 4 करोड़ 14 लाख रूपए तथा कवर्धा में चार करोड़ 47 लाख रूपए की राशि से कॉलेज भवन निर्माणाधीन है। इसी तरह बिलासपुर में 3 करोड़ 44 लाख रूपए, रायगढ़ में 4 करोड़ 21 लाख रूपए, मुंगेली में 3 करोड़ 81 लाख रूपए और बलरामपुर में 3 करोड़ 82 लाख रूपए की राशि से लाईवलीहुड कॉलेज भवन बनाए जा रहे हैं।